vrat vale aloo

Vrat wale aloo recipe | vrat ke aloo

vrat wale aloo बहुत आसान रेसिपी है जिसे हम व्रत के दौरान आसानी से बनाते है। यह हल्की और चटपटी होती है, जिससे व्रत के दिनों में भी खाने का मजा लिया जा सकता है। ये व्रत वाले आलू की रेसिपी न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि पेट के लिए भी हल्की रहती है।

vrat wale aloo recipe

vrat wale sukhe aloo एक मजेदार रेसिपी है। इसमें उबले हुए आलू को घी और मूंगफली के तेल में तला जाता है। फिर इसमें सेंधा नमक, हरी मिर्च और टमाटर मिलाया जाता है। जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है। इसे दही और चटनी के साथ सर्व करते हैं। इस रेसिपी को बनाने में सिर्फ 15 मिनट लगते हैं, इसलिए ये उपवास के दिनों के लिए एकदम सही है। यह रेसिपी सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी अच्छी होती है क्योंकि इसमें कम तेल और मसालों का इस्तेमाल होता है।

vrat wale aloo बनाने के लिए सामग्री | Falahari aloo ingredients

उबले हुए आलू – 500gm

देसी घी या मूंगफली का तेल – 2 बड़े चम्मच

हरी मिर्च – 3/4 (बारीक कटी हुई)

सेंधा नमक

टमाटर -2

जीरा – ½ छोटा चम्मच

धनिया पत्ती – बारीक कटा हुआ

व्रत वाले आलू बनाने की विधि – How to make vrat wale aloo

vrat wale aloo recipe | vrat ke aloo के लिए सबसे पहले आलू को अच्छे से धोकर उबाल लेंगे। अब उबले हुए आलू को ठंडा होने देंगे फिर उसे छील लेंगे ।

vrat ke aloo

फिर आलू को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लो। आप चाहे तो आलू को हल्का सा मैश कर सकते हैं। मैंने तो आलू छोटे छोटे कट कर लिए हैं।आप चाहे तो चार पांच आलू से भी बना सकते हैं।मुझे ज्यादा लोगों को बनाना था इसलिए मैंने ज्यादा आलू का इस्तेमाल किया है।

falahari aloo

अब टमाटर को बारीक काट लेंगे और हरी मिर्च को भी बारीक काट लेंगे।

vrat wale aloo recipe

एक कढ़ाई में देशी घी या मूंगफली का तेल डालेंगे।

vrat wale aloo ki sabji

जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें आधा चम्मच जीरा डालेंगे और जीरा को भूनने देंगे।

vrat wale aloo recipe

vrat wale sukhe aloo

अब जीरा भूनने के बाद इसमें बारीक कटा हुआ टमाटर और हरी मिर्च डालेंगे।

vrat wale sukhe aloo

फिर इसमें सेंधा नमक डालेंगे।नमक डालने के बाद इसे अच्छे से मिक्स कर लेंगे।

vrat wale aloo

vrat wale aloo sabji में नमक डालने से टमाटर नरम हो जाएंगे। जब हमारे टमाटर नरम हो जाए तब उसमें हम थोड़ा सा बारीक कटा हुआ धनिया डालेंगे।

vrat wale aloo sabji

vrat ke aloo

अब कटे हुए आलू डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएंगे। जब आलू हल्का सुनहरा हो जाए

vrat ke aloo

फिर उसमें बारीक कटा हरा धनिया डालकर 2 मिनट और पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें।

vrat wale aloo

अब हमारे व्रत के आलू |vrat wale aloo तैयार हो गए हैं। इन्हें गरमागरम दही के साथ खाएं, इससे इनका स्वाद और भी बढ़ जाएगा। इसे सिंघाड़े या कुट्टू के पराठे के साथ भी खाया जा सकता है। मूंगफली की चटनी या व्रत वाली टमाटर की चटनी के साथ भी ये लाजवाब लगेंगे।

मैंने साबूदाना की टिक्की की रेसिपी भी शेयर की है। आप उसे देखकर और पढ़कर आसानी से बना सकते हैं। उसमें सेंधा नमक नमक का इस्तेमाल करें। बाकी सारी रेसिपी वही है। व्रत के लिए ये बढ़िया है।

vrat wale aloo | vrat wale aloo recipe टिप्स

देसी घी से व्रत के आलू का स्वाद और भी बढ़ जाता है, लेकिन आप इसमें मूंगफली का तेल या सींग का तेल भी डाल सकते हैं। मैंने इसमें मूंगफली का तेल इस्तेमाल किया है।

vrat wale aloo ki sabji | vrat ke aloo में आप मूंगफली और काजू डाल सकते हैं। इनसे falahari aloo और भी टेस्टी हो जाएगी।

अगर आपको टमाटर पसंद नहीं हैं, तो व्रत वाले आलू को सिर्फ जीरा, हरी मिर्च और सेंधा नमक के साथ बनाएं।

conclusion

व्रत वाले आलू | vrat wale sukhe aloo एक आसान झटपट और स्वादिष्ट रेसिपी है, जिसे व्रत के दौरान आसानी से बनाया जा सकता है। इसमें कम मसालों का इस्तेमाल होता है, फिर भी ये बहुत टेस्टी लगते हैं। अगर आप व्रत में कुछ नया और जल्दी बनने वाला ढूंढ रहे हैं, तो ये आपके लिए एकदम सही है। इसे बनाना बेहद आसान है और ये कम समय में तैयार हो जाती है। दही , चटनी के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। तो अगली बार जब आप व्रत रखें, तो इस रेसिपी को जरूर आजमाएं। व्रत वाले आलू की ये झटपट रेसिपी ट्राई करना न भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *