सत्तू का परांठा | Sattu roti खासकर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत पसंद किया जाता है। गर्मियों में तो और भी ज्यादा पसंद किया जाता है क्योंकि सत्तू शरीर को ठंडक देने वाला होता है। सत्तू का पराठा ( sattu ka paratha recipe in hindi ) बहुत स्वादिष्ट होता है बल्कि बनाना भी बहुत आसान है।

आज मैं इस पोस्ट में आपको बताऊंगी कि sattu ka paratha kaise banta hai और इसमें कौन-कौन सी सामग्री डालते हैं, जिससे यह बहुत जल्दी और आसानी से तैयार हो जाता है। हम बिहारी स्टाइल में सत्तू का परांठा बनाएंगे।
मैंने इसी तरह बिहार का फेमस दाल पिट्टी की रेसिपी भी शेयर करी है, जो बहुत आसान है। आप इसे पढ़कर और देखकर आसानी से बना सकते हैं, तो इसे जरूर ट्राई करें। आपको यह पसंद आएगी।
Table of Contents
सत्तू का पराठा क्या होता है ?
सत्तू जो है वो भुने हुए चने को पीसकर बनाया जाता है। सत्तू का पराठा गेहूं के आटे से बना होता है, जिसमें सत्तू का मसाला भरते हैं। इस मसाले में प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, हरा धनिया, अजवाइन, नींबू का रस और आचार का मसाला मिलाते हैं। फिर इस मिश्रण को आटे की लोई में भरकर पराठे की तरह बेलते हैं और तवे पर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक सेंकते हैं। यही है सत्तू का परांठा।
सत्तू का पराठा बनाने के लिए सामग्री (Ingredients for sattu ka paratha recipe in hindi )
आटा के लिये :-
- गेहूं का आटा – 2.5 कप
- नमक – 1/2 चम्मच
- पानी – आवश्यकतानुसार
- तेल
- अजवाइन – 1/2 चम्मच
सत्तू के मसाले के लिए :-
- चने का सत्तू -1.5 कप
- प्याज – 2 बारीक कटा हुआ
- लहसुन -8-10 कलिया बारीक कटा हुआ
- अदरक -1 इंच बारीक कटा हुआ / घिसा हुआ
- मिर्ची – 4-5 बारीक कटा हुआ
- हींग – एक चुटकी
- नमक
- अजवाइन – 1/2 चम्मच
- कलौंजी – 1/2 छोटा चम्मच
- आचार मसाला
- हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
- सरसों का तेल
- हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
- नीबू का रस
सत्तू का पराठा बनाने की विधि – How to Make Sattu Ka Paratha Recipe
1. आटा के लिये
सबसे पहले एक बर्तन में ढाई कप गेहूं का आटा डालें। फिर उसमें 1/2 चम्मच अजवाइन और थोड़ा सा नमक मिलाएं। अब इसमें तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।


अब थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंद लें । गूंथे हुए आटे को ढककर 10-15 मिनट के लिए रख दें।



2. Sattu ka paratha के मसाले के लिए
chane ka sattu ka paratha बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को बारीक काट लें। फिर लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और हरा धनिया भी बारीक काट लें।

एक बर्तन में या में चने का सत्तू डालें, फिर उसमें बारीक कटी हुई प्याज ,लहसुन अदरक और हरी मिर्च डालें।

sattu roti में अजवाइन ,कलौंजी, हींग और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालेंगे।

sattu ka paratha recipe in hindi के लिए इसमें आचार का मसाला डालेंगे।आप चाहें तो इसमें आमचूर पाउडर भी डाल सकते हैं।


sattu ka paratha मैं हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस, थोड़ा सा नमक और सरसों का तेल डालकर सब चीजों को अच्छे से मिक्स कर लेंगे। अगर मसाला बहुत सूखा लगे तो थोड़ा सा पानी डाल सकते हैं, लेकिन ज्यादा नहीं।




3. अब पराठा बनाएंगे
sattu ki roti | sattu ke paratha के लिए आटे की छोटी छोटी लोइयां बना लेंगे। एक लोई लेंगे और उसे हल्का बेल लेंगे और बीच में एक से दो चम्मच सत्तू का मसाला या भरवान रखेंगे।



अब उसे चारों तरफ से उठाकर बंद कर दें और गोल कर ले।


अब उसे हल्के हाथ से बेलें। ध्यान रखें कि जो भरवान / मसाला है बाहर न निकलें।

अब गर्म तवे पर परांठा ( sattu ka paratha ) रखें |


और सत्तू के पराठे ( sattu ka paratha recipe in hindi ) को दोनों तरफ तेल लगाकर गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें।


अब हमारा बिहार का फेमस सत्तू का पराठा बन कर तैयार है । sattu ki roti | sattu ka paratha recipe को गरमागरम आचार या हरी चटनी या कोई भी ग्रेवी वाली सब्जी के साथ मजे के साथ खा सकते हैं। बिहारी स्टाइल में अक्सर इसे प्याज के और हरी मिर्च के साथ खाया जाता है।
सत्तू में प्रोटीन, फाइबर और आयरन होता है। यह पाचन में मदद करता है और शरीर को ठंडा रखता है। गर्मियों में बिहार में सत्तू का ड्रिंक बनाया जाता है। इसे पानी में घोलकर पिया जाता है। गर्मियों में सत्तू पीने से शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद मिलती है। इसलिए बिहार के लोग गर्मियों में सत्तू का ड्रिंक पसंद करते हैं।
Sattu ka paratha बनाने के लिए टिप्स
अगर आपके पास भरवा मिर्ची नहीं है तो आप इसमें कोई भी आचार का मसाला डाल सकते हैं या तो आमचूर पाउडर या नीबू का रस भी डाल सकते हैं।
अगर आप तीखा पसंद करते हैं तो इसमें लाल मिर्च का पाउडर डाल सकते हैं। अगर आपको ज्यादा तीखा नहीं पसंद है तो लाल मिर्च का पाउडर मत डालिए।
पराठा बेलने समय ध्यान रखें कि वो फटे नहीं। इसलिए आटा गूंदने के बाद उसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि आटा अच्छे से सेट हो जाए और बेलने में कोई दिक्कत न आए।
Conclusion
सत्तू का परांठा ( Sattu ka paratha recipe in hindi ) बनाना बहुत आसान है। इसके लिए जो सामग्री चाहिए, जैसे सत्तू, प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, नींबू का रस, और अजवाइन, ये सब घर पर आसानी से मिल जाती हैं। इस रेसिपी की खासियत ये है कि इसे बहुत कम तेल में बनाया जाता है, जिससे ये पेट के लिए हल्का और पचाने में आसान होता है। इसलिए सत्तू का परांठा नाश्ते, लंच या डिनर के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
अगर आपको ये सत्तू का परांठा रेसिपी पसंद आई हो, तो इसे जरूर बनाएं। अपने अनुभव को कमेंट में बताएं और इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करें। ये रेसिपी ट्राई करना न भूलें, क्योंकि सत्तू का परांठा | sattu ka paratha recipe in hindi बहुत हेल्दी और स्वादिष्ट है। इसे अपने परिवार के साथ मिलकर खाएं।
FAQS
Q.1 सत्तू कैसे बनता है ?
Ans सत्तू बनाने के लिए पहले चने को भूनते हैं, फिर उसे ठंडा करके छिलका निकालते हैं और पीसते हैं। इसका स्वाद हल्का, भुना हुआ और मिट्टी जैसा देसी होता है, जो खाने में बहुत अच्छा लगता है।.