अरबी के पत्ते को अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है और इसे कई नामों से जाना जाता है। गुजरात में इसे पात्रा, महाराष्ट्र में आलूवड़ी और उत्तर भारत में अरबी के पत्ते के पकौड़े के नाम से फेमस है। Arbi ke patte ke pakode | rikwach ka patta को बारिश के मौसम में, खासतौर पर बनाया जाता है।

अरबी के पत्ते के पकौड़े बहुत टेस्टी होते हैं, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम, इसमें बेसन का मसाला और नींबू का रस होता है। इमली भी डाल सकते हैं, उसकी खटास से एक अलग ही मजा आता है।
इस पोस्ट में मैं आपको बताने वाली हूँ कि कैसे आप आसानी से अरबी के पत्ते के पकौड़े बना सकते हैं, जो कुरकुरे और बेहद स्वादिष्ट होते हैं। ये बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं। मैं आपको इस रेसिपी की पूरी विधि स्टेप बाय स्टेप बताऊंगी।
Note : अरबी के पत्ते में कैल्शियम ऑक्सीलेट जैसे क्रिस्टल होते हैं, जो अगर ठीक से पकाए न जाएं तो गले में चुभन पैदा कर सकते हैं, जलन और खुजली भी हो सकती है। कई बार लोग इसे गला काटने वाला पत्ता भी कहते हैं। अरबी के पत्ते में इमली, आम की खटाई या नींबू का रस डालने से गले में चुभन नहीं होगी।
Table of Contents
कैसे बनाते हैं Arbi ke patte ke pakode | patra | alu vadi ?
इस रेसिपी को बनाने के लिए आपको अरबी के पत्ते, बेसन, मसाले, नींबू का रस या इमली या कच्चा आम चाहिए। सबसे पहले पत्तों को अच्छे से धोकर उनकी मोटी डंडियाँ निकाल दी जाती हैं। फिर इन पत्तों पर बेसन का मसालेदार पेस्ट लगाकर एक-एक करके रोल बनाया जाता है। इस रोल को भाप में पकाया जाता है और ठंडा होने के बाद टुकड़ों में काटकर कुरकुरा तला जाता है। अगर आप गुजराती स्टाइल में बनाना चाहते हैं, तो उसमें थोड़ा गुड़ या चीनी डाल सकते हैं, जिससे स्वाद खट्टा, मीठा और तीखा हो जाएगा।
अरबी के पत्ते के पकौड़े बनाने के लिए सामग्री ( Ingredients for Arbi ke patte ke pakode | rikwach )
- अरबी के पत्ते -250gm ( 6-8 )
- चना दाल -1 cup
- चावल -1/2 cup
- अदरक -एक इंच
- लहसुन -15-20 की कलियां
- हरी मिर्च – सात से आठ
- जीरा – एक चम्मच
- काली मिर्च -8-10
- कच्चा आम
- बेसन -2 cup
- हल्दी पाउडर -1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
- धनियां पाउडर -1/2 चम्मच
- हींग – 1 चुटकी
- तेल
- चाट मसाला
- नमक
अरबी के पत्ते तैयार करने की विधि (Process of preparing Arbi Leaves )
1. सबसे पहले अरबी के पत्ते ( Arbi ka patta ) को अच्छे से धो लें।

अब एक एक पत्ते की पीछे की डंडी को चाकू से हल्के हाथ से निकाल लें।

फिर एक प्लेट में पत्तों को सूखने के लिए रख देंगी।

2.Arbi ke patte ki recipe के लिए बैटर तैयार करेंगे
सबसे पहले, हम एक कप चना दाल और आधा कप चावल लेंगे और इन्हें एक से डेढ़ घंटे तक पानी में भिगोकर रखेंगे।



चने की दाल और चावल अच्छे से फूल गए हैं। अब हम इसे एक मिक्सचर जार में डालकर पीस लेंगे।


arbi ke patte ke pakode के लिए एक पेस्ट बनाएंगे, इसके लिए एक मिक्सर जार में 15 से 20 लहसुन की कलियां, आधा चम्मच जीरा, 6-7 हरी मिर्च, एक इंच अदरक का टुकड़ा और थोड़ा कच्चा आम डालकर अच्छे से पीस लेंगे।


3. बेसन का मसालेदार घोल तैयार करेंगे
एक बड़े बाउल में बेसन, चावल और चने की दाल का पेस्ट डालेंगे। फिर उसमें अदरक, मिर्च और लहसुन का पेस्ट डालेंगे फिर उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर ,हींग और नमक डालेंगे।

अब इसमें चाट मसाला डालेंगे और अच्छे से मिल कर लेंगे। आप चाहें तो इसमें नींबू का रस या आमचूर पाउडर या आम की खटाई भी डाल सकते।


4 . अरबी के पत्ते पर पेस्ट लगाएं
अब एक थाली को उल्टा करके रखें और उसके ऊपर एक अरबी का पत्ता फैलाएं। चिकनी सतह नीचे की ओर होनी चाहिए। फिर उस पर हल्का सा बेसन का मसाला लगाएं। उसके ऊपर एक और पत्ता रखें और फिर से मसाला लगाएं। इस तरह से तीन से चार पत्तों की परत बनाएं और अच्छे से मसाला लगाएं।

arbi ka patta को दोनों साइड्स मोड़ते हुए उसने बेलन की तरह कसकर रोल करें।


ऐसे ही हम सभी अरबी के पत्ते रोल कर लेंगे। अगर आपको लगे कि आपका रोल खुल रहा है, तो आप उसे धागे से हलके हाथ से बांध सकते हैं ताकि वो न खुले।

5. रोल को स्ट्रीम करेंगे
एक कढ़ाई में आधा कप जितना पानी डालेंगे और उसमें थोड़ा सा तेल डालेंगे और तीन चम्मच रख देंगे।

चम्मच के ऊपर अरबी के पते रोल किये हुए रख देंगे। और उसे थाली से ढक देंगे।

इसे धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक इसे पकने दें। चाकू डालकर चेक करें। अगर वो साफ बाहर आ रहा है तो रोल पक चूके हैं। और नई पका हो तो उसे धीमी आंच पर कुछ मिनट के लिए और पक्का देंगे।


अब रोल को ठंडा होने देंगे।

जब रोल ठंडा हो जाए तब उसे 1/2 इंच मोटे स्लाइड में काट लेंगे।

6. अरबी के पत्ते के पकौड़े ( Arbi ke patte ke pakode ) को तलेंगे
Patra Bajia | patra recipe तवे पर थोड़ा सा तेल डालें।

जब तेल गर्म हो जाए, तो स्टीम किए हुए टुकड़ों को धीरे-धीरे डालें और धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।


अब हमारे अरबी के पत्ते के पकौड़े तैयार हैं, इन्हें आप हरे धनिये की चटनी या मीठी चटनी के साथ खा सकते हैं। आप इन्हें लंच या डिनर में दाल-चावल के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
मैंने मेथी पकोड़ा की रेसिपी भी शेयर कर रही है आप उसे भी देखकर आसानी से बना सकते हैं।
Arbi ke patte ki recipe के लिए टिप्स
अगर आपके पास स्टीमर नहीं है, तो आप इसी तरह से अरबी के पत्ते के पकौड़े आसानी से बना सकते हैं।
आप चाहें तो इन स्ट्रीम किए गए रोल्स को तलने की बजाय ऐसे भी खा सकते हैं।
आप इसमें चाट मसाला के बदले आमचूर पाउडर या नीबू का रस या इमली का पल्प भी डाल सकते हैं।
सभी पत्तों को धोने के बाद मिनट के लिए नमक वाले गुनगुने पानी में भिगो दें। इसे गले में चुभन या खुजली नहीं होगी।
Conclusion
अरबी के पत्ते के पकौड़े ( arbi patta recipe) बहुत स्वादिष्ट रेसिपी है। ये खाने में कुरकुरे और मसालेदार होते हैं। बारिश के मौसम में गरमा-गरम पकौड़े और चाय का मजा ही कुछ और होता है। इस रेसिपी में सबसे जरूरी है सही पत्तों का चुनाव और उन्हें अच्छे से पकाना ताकि कोई कच्चा न रह जाए। अगर आप इसे स्टेप बाय स्टेप बनाएंगे तो ये बहुत आसानी से तैयार हो जाएंगे।
अगर आपको यह arbi ke patte ke pakode रेसिपी पसंद आया हो तो अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करे। और नीचे कमेंट करके बताएं कि आपके बनाए हुए पकौड़े कैसे बने |